एचपीयू की यूजी कक्षाओं की परीक्षाओं हेतु इस दिन तक भरे जाएंगे फार्म…..
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) यूजी कक्षाओं की परीक्षाओं हेतु 15 फरवरी तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। विवि द्वारा यह जानकारी दी गई है।
बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री की पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में करवाई जाएगी। बता दें विश्वविद्यालय ने इसके लिए पोर्टल खोलकर फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ऑनलाइन फार्म भरने के बाद हार्डकॉपी विवि भिजवानी होगी। विवि ने कहा है कि जो छात्र फर्स्ट ईयर में पंजीकृत नहीं हुए हैं, वे पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें।