Loading...

एचपीयू के बीएड कॉलेजों में इस दिन भरी जाएंगी खाली सीटें….

PARUL • 6 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) के बीएड कॉलेजों में सत्र 2023-2025 के लिए खाली सीटें 8 जनवरी को भरी जाएंगी। जिसके लिए एचपीयू द्वारा 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से विश्वविद्यालय सभागार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बीएड की केंद्रीय समिति और एचपीयू द्वारा यह निर्णय लिया गया है। बता दें समिति और एचपीयू ने बीएड में प्रवेश के लिए अंकों में पांच फीसदी छूट देने का निर्णय भी लिया है।

जिसके तहत सामान्य श्रेणी के लिए 35 से 30 फीसदी, यानी 53 से 45 अंक, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए 30 फीसदी यानी 45 से 37 अंक में छूट देने का निर्णय लिया है। एचपीयू के शिक्षा विभाग के समन्वयक ने समस्त उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एचपीयू के प्रवेश पोर्टल पर बीएड की खाली सीटों एवं पोर्टल पर अपलोड किए गए दिशा निर्देशों का शेड्यूल जांच लें।

इसके साथ जिन विद्यार्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा में जनरल केटेगरी से 53 से अधिक अंक एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी से 45 से अधिक अंक प्राप्त किए है। वह विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज में काउंसलिंग में जा सकते है। इसमें विद्यार्थियों को शुल्क 5 हज़ार 880 रुपए जमा करवाने होंगे।