Loading...

एचपीयू ने घोषित किया बीएससी प्रथम वर्ष का परिणाम

Ankita • 8 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। बीएससी प्रथम वर्ष (वार्षिक) का परीक्षा परिणाम 45.01 प्रतिशत रहा, जबकि बीएससी प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परीक्षा परिणाम 99.31 प्रतिशत रहा।

ये परीक्षाएं बीते अप्रैल व मई माह में आयोजित हुई थीं और वीरवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिणाम घोषित विद्यार्थियों के लॉग इन आईडी पर अपलोड कर दिए हैं।

रेगुलर परीक्षा में 5,768 विद्यार्थियों में से 1,637 पास हुए और 2,941 फेल हुए हैं। 959 को कंपार्टमेंट आई है जबकि, 231 विद्यार्थियों का परिणाम अनसेटल है।