Loading...

एचपीयू ने घोषित किया बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम…

Ankita • 8 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट(https://www.hpuniv.ac.in/) पर भी अपलोड कर दिया गया है।

विद्यार्थी अपने लॉगइन आईडी का इस्तेमाल कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 92.82 फीसदी रहा है।

बता दें अप्रैल माह में 18564 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। जिसमें से 15724 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके अलावा 1508 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं 996 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है।