लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचपीयू ने घोषित किया बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम

PARUL | 28 जून 2024 at 9:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के इंजीनियरिंग संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी ) के नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पांच बीटेक कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विवि ने इन सभी विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में रोलनंबर के साथ प्राप्तांक विवि की आधिकारिक वेबसाइट और इस पर दिए गए संस्थान और स्टूडेंट पोर्टल पर परिणाम अपलोड कर दिया है।

यूआईटी क निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह और प्रवेश परीक्षा इंचार्ज डाॅ. श्याम ने बताया कि सभी पांचों इंजीनियरिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा के आधार पर दो जून को श्रेणीवार मेरिट जारी की जाएगी, इसी दिन संस्थान नए सत्र में प्रवेश की जारी प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर देगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस बार भी काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। काउंसलिंग को चार जून से शुरू करने की तैयारी है। काउंसलिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दाे जुलाई को विवि की वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर अगस्त से बी टेक के नए बैच की कक्षाएं शुरू की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]