एचपीयू ने बीएड कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, इस दिन से होंगी शुरू……

EXAM.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने निजी व सरकारी बीएड कॉलेजों में चल रहे बीएड कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी और सितंबर तक चलेंगी। विवि ने परीक्षाओं के शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार एचपीयू बीएड की रेगुलर दूसरे-चौथे सेमेस्टर और इक्डोल की पहले-दूसरे वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं।

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित करेगा। इसके लिए विवि परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा और इसमें दस से 15 हजार विद्यार्थी अपीयर होंगे। बीएड कोर्स के छात्रों ने बीते दिनों परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द जारी करने की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।