Loading...

एचपीयू ने बीए एलएलबी ऑनर्स 5 वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए जारी की मेरिट सूची

PARUL • 20 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के शिमला स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) के बीए एलएलबी ऑनर्स 5 वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है।

वर्गवार जारी इस मैरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को अब 28 जून को दोपहर 12 बजे तक फीस जमा करवानी होगी। मेरिट सूची के अनुसार सब्सिडाइज्ड (ओपन फॉर ऑल) वर्ग में 13 उम्मीदवार मेरिट सूची में शामिल हैं।

इसके अलावा सब्सिडाइज्ड (एचपी) वर्ग में 32, सब्सिडाइज्ड (एचपी अनुसूचित जाति) वर्ग में 11, सब्सिडाइज्ड (एचपी अनुसूचित जनजाति) वर्ग में 6, सब्सिडाइज्ड (ईडब्ल्यूएस/बीपीएल) वर्ग में 7, सब्सिडाइज्ड (एचपी सिंगल गर्ल चाइल्ड) वर्ग में 2, सब्सिडाइज्ड (पीडब्ल्यूडी) वर्ग में 2, वार्ड ऑफ एचपीयू इम्पलाइज (नॉन सब्सिडाइज्ड) वर्ग में 2 और नॉन सब्सिडाइज्ड (ओपन फॉर ऑल) वर्ग में 42 उम्मीदवार मेरिट सूची में शामिल हैं।