HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एक बार फिर से विद्यार्थियों को राहत दी है। बता दें एचपीयू ने नए शैक्षणिक सत्र-2024-25 में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ा दी है। प्रवेश की तिथि को 14 अगस्त तक बढ़ाए जाने की अधिसूचना विवि की ओर से जारी की गई है।
कुलसचिव की ओर से जारी की गई यह अधिसूचना विश्वविद्यालय की परिधि में आने वाले सभी कॉलेजों पर लागू होगी। इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय संबद्ध कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए समय सीमा 2 बार बढ़ा चुका है।
तीसरी बार फिर से प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है। इससे पहले 16 जुलाई प्रवेश की तिथि तय की गई थी उसके बाद इसे 31 जुलाई किया गया और अब इसे बढ़ाकर 14 अगस्त किया गया है। इसमें सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को बढ़ाई गई तिथि के अनुसार प्रवेश लेने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए कहा गया है।

