एचपीयू ने विभिन्न कोर्स के प्रवेश परीक्षा के परिणाम किए घोषित
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न कोर्स के प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किए है। विद्यार्थी विवि की वेसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस दौरान विवि ने एमबीए, एमए योगा स्टडीज व एमए सोशियोलॉजी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। इसके साथ ही विवि प्रशासन एमसीए चौथे सेमेस्टर के छात्रों के लिए 4 व 5 जुलाई को सेमिनार आयोजित करने जा रहा है। सुबह 10 बजे यह सेमिनार प्रेजेंटेशन शुरू होगा।
इसके लिए मौखिक परीक्षा 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी। ऐसे में विभाग ने छात्रों को प्रोजैक्ट रिपोर्ट जमा करवाने को कहा है। इस दौरान प्रत्येक छात्र की प्रेजेंटेशन 10 मिनट की होगी। सभी छात्रों को इसमें भाग लेने को कहा गया है।