Loading...

एचपीयू ने स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए इस दिन तक बढ़ाई तिथि….

Ankita • 25 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

एचपीयू ने स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने वालों छात्र-छात्राओं को भारी राहत दी है। बता दें एचपीयू ने स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने के लिए तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। कुलपति की मंजूरी के बाद प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तय कर दी गई है। इसकी अधिसूचना भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विवि से संबद्ध सरकारी-निजी कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स और रोलऑन आधार पर पुन: प्रवेश लेने से चूके विद्यार्थी तय तिथि तक अपनी इच्छा के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई को बंद हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के कॉलेजों में अलग-अलग कारणों से सैकड़ों छात्र प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। छात्र संगठनों के लगातार मांग उठाने पर एचपीयू ने आवेदन की तिथि बढ़ाई है। प्रवेश लेने से वंचित रह गए छात्र नए सत्र के लिए अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।