एचपीयू में इस दिन से शुरू होगी पीजी कोर्स की काउंसलिंग…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के विभिन्न कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट के अनुसार ही काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र वर्मा की मंजूरी के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार 24 जुलाई से 5 अगस्त तक काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद कुलपति से स्वीकृति लेने के बाद ही किसी कोर्स में प्रवेश मिल पाएगा।
ये रहेगा पीजी कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल
प्रवेश परीक्षा आधारित एमएससी बॉटनी, बायोटेक, पर्यावरण विज्ञान, गणित, फिजिक्स, एम कॉम, एमए संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, विजुअल आर्ट, भूगोल और योगा की काउंसलिंग 24 और 25 जुलाई को होगी।
एमएससी केमिस्ट्री जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, एमए इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, परफॉर्मिंग आर्ट, ग्रामीण विकास, साइकोलॉजी, सोशल वर्क, समाजशास्त्र, और फिजिकल एजुकेशन की काउंसलिंग 25 और 26 जुलाई को संबंधित विभागों में होगी। 31 जुलाई को सभी कोर्स की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।