Loading...

एचपी बोर्ड कुछ ही देर में जारी करेगा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

Ankita • 7 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज कुछ ही देर में जारी करेगा। छात्र एचपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक आयोजित हुई थी।

पेपर सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए गए थे। प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जानकारी अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं के नतीजों की घोषणा करेगा।

रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही नतीजों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान हाईस्कूल के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि विवरण भी साझा किए जाएंगे।