Loading...

एडीएम और एसडीएम के साथ नियुक्त पीएसओ हटेंगे, सीएम सुक्खू ने किया ऐलान

Ankita • 1 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने को एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में सभी सब डिवीजन मजिस्ट्रेट और एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट के साथ अटैच निजी सुरक्षा अधिकारी को हटा दिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह फैसला कर्ज के बोझ तले हिमाचल को कुछ राहत देने के चलते यह फैसला लिया है। बता दें कि हिमाचल में कुल 72 सब डिवीजन हैं, जिसमें कुछ एसडीएम के पास पीएसओ तैनात किए गए थे। जिन्हें तुरंत प्रभाव से हटा लिया गया है।

यही नहीं अपनी फजूल खर्चों को कम करने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने आधिकारिक बेड़े से भी कुछ वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि सीएम सुक्खू ने पीएसओ और अधिक वाहनों पर फिजूलखर्ची रोकने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। इससे शायद प्रदेश की खराब वित्तीय स्थिति सुधारने में कुछ मदद मिलेगी। बता दें कि सीएम सुक्खू खुद कई बार कह चुके हैं कि विधायक रहते हुए उन्होंने एक बार भी पीएसओ नहीं लिया।

इसलिए वह दूसरे विधायकों से भी कह चुके हैं कि सुरक्षा की जरूरत होने पर ही पीएसओ की मांग करें। मांग करने पर उन्हें पीएसओ दिया जाएगा। इसके अलावा सीएम सुक्खू ने पुलिस और सामान्य प्रशासन विभाग को भी वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में अकसर लोकल पुलिस स्टेशन अपने अधिकार क्षेत्र में वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान गश्ती वाहनों की तैनाती करता है, जिसकी जनता भी कड़ी अलोचना करती रही है। इससे पुलिस थानों में वाहनों की कमी पड़ती है। इसे लेकर पुलिस महानिदेशक को आदेश दिए गए हैं।