Loading...

एडीजीपी आनंद प्रताप सिंह ने किया नाहन कारागार का निरीक्षण

Ankita • 3 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह ने को केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में कैदियों के सुधार को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया।

इस अवसर पर एडीजीपी आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में कैदियों के सुधार को लेकर विभिन्न कार्य चल रहे हैं। इन्हीं कार्यों का जायजा लेने के लिए उन्होंने आदर्श कारागार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कारागार में कैदियों के सुधार को लेकर शुरू किए गए टेलरिंग, पेंटिंग वीविंग, कार वॉशिंग व बेकरी के कार्यों का भी जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि किस प्रकार हिमाचल प्रदेश की कारागार में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा सजा पूरी होने के उपरांत किस प्रकार व समाज की मुख्य धारा में शामिल हो इस दिशा में कारागार विभाग कार्य कर रहा है। इस दौरान केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन के जेल अधीक्षक सुशील ठाकुर ने बरसात के दौरान जेल में हुए नुकसान का भी विवरण उनके समक्ष रखा।

एडीजीपी आनंद प्रताप सिंह ने इस दौरान कारागार में शुरू किए गए कर वॉशिंग सेंटर का भी जायजा लिया तथा कितने कैदी कर वॉशिंग सेंटर में कार्य कर रहे हैं इस बात को लेकर भी पूरी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जेल में कैदियों के सुधार को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं ताकि कारागार में सजा काट रहे कैदी तनाव मुक्त समय व्यतीत कर सके। साथ ही सजा पूरी होने के उपरांत समाज व परिवार के आमदनी का अच्छा साधन बन सके इस दिशा में भी उनके हुनर के हिसाब से जेल में कार्य सिखाए जा रहे हैं।