Loading...

एनआईटी हमीरपुर के 22 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

PARUL • 22 May 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

एनआईटी हमीरपुर में 22 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान कमल कुमार पुत्र चौथमल गांव सीतसर डाकघर रतनगढ़ जिला चूरू राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमल कुमार मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस (एमएससी) में अंतिम वर्ष का छात्र था। वह एनआईटी के पास पनियाला में किराए के कमरे में रहता था। रात के करीब 3:00 बजे वह छत पर जाते समय अचानक ही नीचे गिर गया।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज कर किए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।