Loading...

एनएसआईसी ने हरनोडा में किया उद्यमिता और रोजगार शिविर का आयोजन

PARUL • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी द्वारा एनटीपीसी कोलडैम के सहयोग से हरनोडा पंचायत घर में उद्यमिता और प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, किसानों एंव महिलाओं को जहां एक तरफ उद्यमिता विकास के विभिन्न पहलुओं पर विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये।

शिविर में बिजनेस आइडिया डेवलपमेंट, फाइनेंसिंग विकल्प, मार्केटिंग रणनीतियां और योजनाओं के आवेदन के बारे में भी जानकारी दी गई। एनटीपीसी एजीएम उमेश कुमार ने शिविर की आवश्यकताओं पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे रोजगार के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें, बल्कि अपनी क्षमताओं का उपयोग करके स्वयं के उद्योग स्थापित करें।

उन्होंने कहा कि यह शिविर हिमाचल प्रदेश में उद्यमिता विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। विभागों के अधिकारियों जिला उद्योग केंद्र से बलराज शर्मा, कृषि विभाग से अमरजीत, उद्यान विभाग से डॉ.रमल सिंह और रोजगार कार्यलय से भूपेश ने लोगों की जानकारियाँ प्रदान की। शिविर में जयम एंटरप्राइजीज, एसआईएस सिक्योरिटी, माँ मुरारी एंटरप्राइजीज, एसबीआई लाइफ जैसी कंपनियों ने शिविर में रिक्त पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया और 28 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किया।

युवाओं को रोजगार शिविर में ही मिले लैटर से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। शिविर की सफलता पर बोलते हुए एनएसआईसी मंडी के प्रबंधक लोकेश भाटिया ने कहा यह शिविर क्षेत्र के लोगों को उद्यमी बनने, कृषि एंव उद्यान विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने और युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ प्रदान करने के उद्देशय से एनएसआईसी और एनटीपीसी का एक सफल प्रयास रहा।

उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि इस शिविर से हिमाचल प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। शिविर में करीब 140 लोगों ने भाग लिया। भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि शिविर से उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली और रोजगार के लिए उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया।