लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एनएसएस ने छठे दिन स्वयंसेवियों को करवाया पांडवों द्वारा प्रतिष्ठित सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर का भ्रमण

PARUL | 26 नवंबर 2023 at 12:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत खारियालता में आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के छठे दिन आज स्वयंसेवियों ने पांडवों द्वारा प्रतिष्ठित उत्तर भारत के प्रसिद्ध ध्यूंसर सदाशिव महादेव मन्दिर का भ्रमण किया। उन्होने ऊना-तलमेहड़ा लिंक रोड़ से मन्दिर तक जाने वाली पोडियों के इर्द गिर्द उगी झाड़ियां काटी और लगभग दो किलोमीटर रास्ते को साफ किया।

स्वयंसेवियों ने मन्दिर में अध्यापकों सहित मंदिर में शीश नवाया। इसके उपरांत मन्दिर परिसर में सफाई भी की। स्वयंसेवियों द्वारा भगवान भोलेनाथ के जयकारे एवं भक्ति गीत व भजनों से समय बंधा। इस अवसर पर मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने भी भक्ति में माहौल का आनंद लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी जीवन मोदगिल ने बच्चों को शिव मंदिर के इतिहास के बारे विस्तार से जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस शैक्षणिक भ्रमण में स्वयंसेवियों के साथ विद्यालय के प्रवक्ता मदन लाल अत्री, राजीव कुमार, सुनील संधु, विशन दास, अध्यापिका कांता चौधरी, संजीवना और संदीप संदल ने बखूबी साथ दिया। इस अवसर पर महिला प्रभारी संजीवना ने कहा कि स्वयं के व्यक्तित्व को विकसित करने के अलावा एनएसएस स्वयंसेवियों ने समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य सेवा के माध्यम से शिक्षा है।

इस शिविर में विद्यालय प्रधानाचार्य अविनाश चंद्र आनंद और समस्त कर्मचारी का अत्यधिक सहयोग मिल रहा है। आज शिविर की बाकी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया क्योंकि आज विद्यालय की हिन्दी अध्यापिका रजनी देवी के पति का आकस्मिक ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। जिस से विद्यालय का पूरा माहौल शोकाकुल हो गया।

अध्यापिका रजनी देवी इस शिविर में अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रही थीं कि अचानक इस दुखान्त समाचार का उनको स्कूल में ही पता चला। विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश चंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना आधिकारी जीवन मोदगिल और विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]