लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एनडीआरएफ टीम जिला में 4 से 16 दिसंबर तक अयोजित करेगी सामुदायिक अभ्यास

Ankita | 25 नवंबर 2023 at 12:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 4 से 16 दिसंबर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा 4 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी।

इसी कड़ी में 5 दिसंबर को रावमापा हरोली और 6 दिसम्बर को इंडस इंटर नेशनल यूनिवर्सिटी बाथू में प्रातः 10 बजे छात्रों व कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम उपमंडल गगरेट के तहत 7 दिसम्बर को रावमापा अंबोटा और 8 दिसंबर को प्रातः 10 बजे डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेकनिक अंबोटा में छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा उपमंडल अंब के तहत 9 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में असुरक्षित प्रोफाइल से संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी। 11 दिसंबर को रावमापा अंब में प्रातः 10 बजे छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम उपमंडल बंगाणा के तहत 12 दिसम्बर को रावमापा बंगाणा में प्रातः 10 बजे छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा 13 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे गोबिंद सागर झील पर डूबने वाले संभावित क्षेत्रों और असुरक्षित प्रोफाइल की जानकारी एकत्रित करेगी।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को प्रात 10 बजे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पेखूबेला में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाइल बारे बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त 16 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आईऑसीएल, इंडेन बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोड़ां में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाईल बारे बैठक करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]