एनीमिया मुक्त बनाने के लिए यह जिला सबसे आगे, निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक …..
HNN / सोलन
प्रदेश में बच्चों को एनीमिया से बचाने के लिए स्कूलों और आंगनबाड़ी में बच्चो को अल्बेंडाज़ोल की दवाई दी जा रही है। विभाग का मानना है कि बच्चों के पेट में कृमि के चलते स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इसी कारण बच्चे एनीमिया की चपेट में आते हैं।
जिसके चलते बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की दवाई दी जा रही है। ऐसे में प्रदेश को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए हर जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला सोलन जिलाभर को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए अव्वल रहा है। इस बार जिला में निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक बच्चों ने अल्बेंडाज़ोल की गोली खाई है। बता दे कि अभियान के पहले चरण में ही विभाग ने 1,75,000 बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की टेबलेट दी थी।
वहीं दूसरे चरण में महकमे ने तेजी से कार्य किया और लक्ष्य से 2,247 अधिक बच्चों को टेबलेट दी है। याकि कि जिला में 2,22,247 बच्चों को अल्बेंडाज़ोल टेबलेट दी गई है। महकमे की ओर से बनाई गई टीमों ने बेहतर कार्य किया है और घरद्वार पर सुविधा दी गई है, जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है।