एफडी के नाम पर व्यक्ति के साथ हुई लाखों रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Fraud-with-a-person-in-the-.jpg

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नेरी क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ निजी बैंक में एफडी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ एफडी के नाम पर एक लाख 40 हजार की ठगी की गई है।

उसने बताया कि एफडी मैच्योर होने के बाद जब उसने बैंक से पैसा लेना चाहा तो उसे पैसा नहीं मिल पाया। संबंधित बैंक की ओर से रुपए देने के संदर्भ में टालमटोल किया जा रहा है। जिसके बाद उसने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आगामी कार्यवाही कर रही है।