HNN/ राजगढ़
अंशकालिक मल्टी टास्क वर्कर की कांउंसलिंग के दूसरे दिन राजगढ़ ब्लाॅक के 25 प्राथमिक स्कूलों के लिए युवाओं द्वारा अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया गया। बता दें कि राजगढ़ ब्लाॅक के 102 प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिए अंशकालिक मल्टी टास्क वर्कर के पद के लिए एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में इन दिनों कांउसलिंग चल रही है। जिसमें 102 मल्टी टास्क वर्कर के पद के लिए 789 युवाओं ने अपने आवेदन दिए हैं।
एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पाॅल ने बताया कि 15 से 18 जून तक अंशकालिक मल्टी टास्ट वर्कर के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। जिसमें 15 व 16 जून को क्रमशः 25-25 और 17 व 18 जून को क्रमशः 26-26 स्कूल के एमटीडब्ल्यू पद के लिए कांउसलिंग की जाएगी। बताया अंक के आधार पर एमटीडब्ल्यू की नियुक्ति की जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होने बताया कि प्रथम दिन यानि 15 व 16 जून को 50 प्राथमिक पाठशालाओं के आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है जिसमें प्राथमिक स्कूल धर्मपुर, ज्ञानकोट, पाब, भड़ोली, धमांदर, बगड़ पनोटी, देवठी मंझगांव, कारटू , क्वाल बांदली, धाली, डिब्बर, शरेवत, कल्योपाब, लेऊ कूफर, कोटला बांगी, पभेच, धार, जदोल टपरोली, पैण कूफर, गलोग, उलख कतोगा, सनौरा, धनेश्वर, रोहड़ी, द्राबला राजकीय प्राथमिक पाठशाला कूफर पाल, सठार, राणाघाट, धाईला देवठी, चंबीधार, शिलांजी, धंदड़ेल, शरगांव, नेई नेटी, ढाया पिलती, दूधम मतियाना, धमून, पलाशला, हियूण शलामू, पबियाना, कोटली सधोड़ी, कडीयूत, दून देरिया, थैना बसोतरी, फागू, कोटी मावगा, रूग बखोटा, स्वाणा, बथाऊधार और जोला फग्गू स्कूल के आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर दिया गया है।
इसी प्रकार आज छोगटागी, झांगण, कुडिया चलग, थनोगा, थानाधार, भूईरा, गडोल पीड़ग, छान बशेच, आंजी पजेरली, तालधार, भाट का सयाणा, रिहाना कठोल, धरोटी, माडियाघाट, मढेरा, कन्हेच, बडगला, भनोग, ठौड़ निवाड़, रेहड़ी गुसान, कोट ढांगर, कोटला मांगन, भलग, लाना मोही, खैरी और पाब मिडल स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर के पदो के लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
वहीँ, 18 जून को राजकीय माध्यमिक पाठशाला धमांदर, ज्ञानकोट, कार्टू, लेऊ कूफर, कल्योपाब, ठंडीधार, उलख कतोगा, धनेश्वर, द्राबला,, कूफर पाल, नेरटी भगोट, मानवा खनीवड़, पालू, शिलांजी , जघेड़, राणाघाट, सेर जगास, धमून, नेहरबाग, कूफ्फरधार, रूग बखोटा, बथाऊधार, कुडिया चलग, थनोगा और भलग मिडल स्कूल में मल्टी टास्क वर्करज के पदो के लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





