Loading...

हरोली में 17 फरवरी को एलआईसी बीमा सलाहकार के 50 पदों के लिए साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Feb 2026 • 1 Min Read

एलआईसी शाखा कार्यालय ऊना द्वारा बीमा सलाहकार के 50 अस्थायी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 17 फरवरी को हरोली में साक्षात्कार आयोजित होगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप रोजगार कार्यालय हरोली में होगा इंटरव्यू

एलआईसी शाखा कार्यालय ऊना की ओर से बीमा सलाहकार के 50 (अस्थायी) पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किया जाएगा।

योग्यता व आयु सीमा निर्धारित

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमा सलाहकार पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

मानदेय व इंसेंटिव की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक तीन वर्षों तक महिला अभ्यर्थियों को 7 हजार रुपये प्रतिमाह तथा पुरुष अभ्यर्थियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) प्रदान की जाएगी।

दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।