लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला बहुमत, तेलंगाना में कांग्रेस की जीत

PARUL | 4 दिसंबर 2023 at 10:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आ गए। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिला है तो तेलंगाना में कांग्रेस की जीत हुई है। तीन राज्‍यों में जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दिल्‍ली स्थिति भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी रुझानों में भाजपा को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है।

तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस को 69, जबकि अन्य पार्टियों और निर्दलियों को कुल 15 सीटें मिलीं। मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा सीटें जीती हैं। पार्टी को 230 में से 163 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 54 पर, जबकि कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत मिली है। 119 सीटों वाली तेलंगाना विधानसभा में कांग्रेस ने 64 सीटें जीती हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति को 39 सीटें मिली हैं। भाजपा को 8, एआईएमआईएम को 7 और एक सीट भाकपा के खाते में गई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]