Loading...

एमबीबीएस, बीडीएस की काउंसिलिंग शुरू, 1000 सीटों के लिए इस तक करें आवेदन…..

Ankita • 21 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

इस समय देश के अलग-अलग राज्यों में नीट यूजी की परीक्षा पास कर चुके स्टूडेंट काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में इन स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस, बीडीएस के लिए पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर सीटों की एमबीबीएस, बीडीएस की 1,000 सीटों के लिए काउंसलिंग होनी है। यह ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रदेश छह सरकारी मेडिकल और चार डेंटल कॉलेजों के लिए होगी।

हिमाचल प्रदेश में नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया आज 20 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य स्टूडेंट 25 जुलाई को दोपहर 12 अजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 27 जुलाई को कंबाइंड कैटेगिरी वाइज मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें कि 28 जुलाई को फाइनल कैटेगिरी वाइज मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। कॉलेज च्वाइस फिलिंग 29 से 31 जुलाई तक की जा सकेगी।

छह मेडिकल कालेज में भरी जाएंगी 120-120 सीटें

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी, डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा और डॉ. यशवंत परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में एमबीबीएस की 120-120 सीटें भरी जानी हैं।

हिमाचल के चार डेंटल कालेज में 280 सीटें

डेंटल कालेजों में हिमाचल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में बीडीएस की 60 सीटें, जबकि हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में 60 सीटें, भोजिया डेंटल कॉलेज नालागढ़ में 60 सीटें और हिमाचल इंस्टीच्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज कॉलेज पांवटा साहिब सिरमौर में 100 सीटें भरी जाएंगी, जिसके लिए पहले राउंड का शेड्यूल जारी हुआ है।