एम्स बिलासपुर में डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में महिला कर्मी से की छेड़छाड़, मामला दर्ज
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में एक वरिष्ठ डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन थियेटर में महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन के पद पर तैनात युवती ने इस बाबत महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह ऑप्रेशन थियेटर में अपनी डयूटी पर तैनात थी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर रेजिडेंट डाॅक्टर ने उसके शरीर के अंगों को गलत नीयत से छुआ और उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। शिकायत मिलने के बाद आरोपी को एम्स से निकाल दिया गया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि की है।