Loading...

Crime: सोलन के मॉल रोड पर युवक पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 42 Mins Ago • 1 Min Read

Crime: सोलन के मॉल रोड पर कल रात कुछ लोगों ने पंकज नाम के युवक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सोलन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोलन/सोलन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। कल रात मॉल रोड पर हुए हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। वारदात के बाद उसे आनन-फानन में सोलन अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई भेज दिया। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि हमला किस वजह से किया गया और वारदात में कौन लोग शामिल थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसपी सोलन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के साथ आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

Related Topics: