Loading...

एलआर वर्मा ने संभाला अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर का पदभार

Ankita • 2 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एलआर वर्मा ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सिरमौर का पदभार संभाल किया है। वर्ष 2012 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एलआर वर्मा इससे पूर्व जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक सोलन के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और निर्देशों को सही परिप्रेक्ष्य में लागू करना है। एलआर वर्मा ने इससे पूर्व विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवायें प्रदान की है।

उन्होंने एसडीएम पांवटा साहिब, एसडीएम अर्की, एसडीएम कंडाघाट के अलावा उप निदेशक पर्यटन, आयुक्त नगर निगम, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए जैसे विभिन्न पदों पर भी अपनी सेवायें प्रदान की हैं।