एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत, इतने रुपए कम हुए दाम….
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं। अप्रैल महीने के पहले दिन भी कंपनियों ने सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है।
हालांकि ये चेंज घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर नहीं, बल्कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किया गया है। 1 अप्रैल 2024 से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये कम होकर 1764.50 रुपये हो गया है।
गौरतलब है कि एक मार्च को तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 25 रुपये बढ़ा दी गई थी, जिसके बाद इसका दाम बढ़कर 1795 प्रति सिलेंडर हो गया था।