लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एलायंस एयर ने हिमाचल में नई हवाई उड़ानों का शेड्यूल किया तय, एक क्लिक पर जाने किराया और…

PRIYANKA THAKUR | 4 दिसंबर 2022 at 1:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

एलायंस एयर ने हिमाचल प्रदेश में नई हवाई उड़ानों का किराया और शेड्यूल तय कर दिया है। शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए 9 दिसंबर से नई फ्लाइट शुरू होंगी। शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 पर उड़ान होगी और 8:30 बजे फ्लाइट धर्मशाला पहुंचेगी। इसी तरह धर्मशाला से सुबह 8:50 बजे फ्लाइट होगी और 9:40 पर शिमला पहुंचेगी। दिल्ली-शिमला के बीच रोज फ्लाइट हो रही है। जिसके बाद किराया 3,362 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।

दिल्ली से सुबह 6:10 बजे विमान उड़ान भरेगा और 7:20 बजे शिमला पहुंचेगा। इसके बाद शिमला से 10:00 बजे वापस उड़ान भरकर 11:10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। वहीं, शिमला से कुल्लू के लिए एलायंस एयर की उड़ान सुबह 7:40 पर होगी और 8:30 बजे वहां पहुंचेगी। कुल्लू से शिमला सुबह 8:50 पर वापसी की फ्लाइट होगी और 9:40 बजे शिमला पहुंचेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिमला-धर्मशाला के बीच सप्ताह में सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को तीन दिन फ्लाइट होगी। शिमला-कुल्लू के बीच मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार हफ्ते में चार दिन उड़ान होगी। किराया प्रति यात्री 5,138 रहेगा और इस किराये में उपदान नहीं होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]