Loading...

एशियन यूथ गेम्स / बिलासपुर की बेटी प्रीति ठाकुर ने एशियन यूथ गेम्स में दिलाया भारत को स्वर्ण , मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 28 Oct 2025, 6:17 PM | Updated: 28 Oct 2025, 6:17 PM 0 min read

बिलासपुर जिले के कसोल गांव की प्रीति ठाकुर ने बहरीन में आयोजित तीसरे यूथ एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम को ईरान पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ” मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रीति को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। “

शिमला।

भारत को एशियन यूथ गेम्स में मिली ऐतिहासिक जीत
हिमाचल प्रदेश की बेटी प्रीति ठाकुर ने बहरीन में आयोजित तीसरे यूथ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान पर जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि पर प्रीति ठाकुर को बधाई दी और कहा कि हिमाचल की बेटियाँ देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रीति जैसी बेटियाँ आगे भी खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।