Loading...

एसआईयू टीम ने एचआरटीसी बस में सवार युवक से पकड़ी चरस

SAPNA THAKUR • 19 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला जिले के रामपुर में एसआईयू टीम ने एचआरटीसी बस में सवार एक युवक से चरस पकड़ी है। जिला पुलिस की एसआईयू टीम को यह सफलता कुमारसैन के जाबली में गश्त के दौरान मिली। इस दौरान एएसआई अम्बिलाल की अगुवाई में टीम ने नेशनल हाईवे-5 पर दुर्गा माता मंदिर जाबली के समीप एचआरटीसी बस (HP-25ए-3324) को जाँच के लिए रुकवाया जोकि लिप्पा से सोलन जा रही थी।

इस दौरान जब टीम बस में चढ़कर जांच करने लगी तो एक युवक घबरा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 802 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाज़ा टीम ने 19 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र नोख सिंह गांव कानों तहसील बंजार जिला कुल्लू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।