एसआईयू टीम ने गाड़ी से पकड़ी चरस, महिला सहित चार गिरफ्तार
HNN/ बिलासपुर
जिला में पुलिस ने एक गाड़ी से चरस बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, प्रभारी नरेंद्र कौंडल की अगुवाई में एसआईयू टीम ने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर कलर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया जो कि दिल्ली नंबर की थी।
पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक महिला सहित तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने जब शक के आधार पर गाड़ी की जांच की तो उसमें से चरस बरामद हुई जो कि 112 ग्राम पाई गई। लिहाजा पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।