Loading...

एसआईयू टीम ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया आरोपी

Ankita • 30 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस की एसआईयू टीम ने एक युवक को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान दीपक ठाकुर उर्फ़ दिप्पू निवासी खेड़ा तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम खेड़ा बाबा मंदिर के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया। जब टीम ने बाइक सवार युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मामले की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशे का सामान कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जा रहा था।