Loading...

एसआईयू टीम ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए तीन युवक

PARUL • 20 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश में पुलिस आए दिन नशा तस्करों को पकड़ती जा रही है। मामला जिला सोलन से सामने आया है जहां कसौली सनवारा टोल प्लाजा के पास एसआईयू टीम ने तीन युवकों को 4.36 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जिस समय पुलिस गश्त कर रही थी उसी दौरान पुलिस को गुप्त सुचना दी गई कि एक टैक्सी में युवकों के पास नशीला पदार्थ हैं। गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने परमाणु की तरफ से सोलन की ओर तरफ आ रही ऑटो टैक्सी (HP 01A 7053) को तलाशी के रोका और तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार तीनों युवकों के पास से 4.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।