Loading...

एसआईयू टीम ने नाके के दौरान गाड़ी से बरामद की शराब की पेटियां, मामला दर्ज

PRIYANKA THAKUR • 11 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नाके के दौरान एक गाड़ी से शराब की पेटियां बरामद की है। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी गांव पनोल, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने पनौल में नाका लगाया हुआ था।

वाहनों की जांच के दौरान उन्हें एक गाड़ी से शराब की पेटियां बरामद हुई। इसमें 48 बोतल अंग्रेजी शराब और 26 बोतल देशी शराब थी। पुलिस की टीम ने आरोपी से जब इस बारे में पूछताछ की तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।