एसआईयू टीम ने बद्दी में हेरोइन सहित पंजाब के युवक को किया गिरफ्तार
HNN/ सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस की टीम ने हेरोइन सहित पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सर्वजीत सिंह, पुत्र सरदार कश्मीरा सिंह, निवासी भरथला काठगढ तहसील बलाचौर जिला नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक न्यू नालागढ़ फेस-3 में स्कूटी पर सवार होकर हेरोइन लेकर आ रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने जब उस युवक को तलाशी के लिए रोका तो इस दौरान उससे 5.28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशे का सामान कहां से लेकर आया था और इसे का लेकर जा रहा था।