Loading...

एसआईयू टीम ने बाइक सवारों से पकड़ी चरस, दो युवक काबू

SAPNA THAKUR • 23 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ बद्दी

बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने चरस की खेप सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रुकवाया गया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो दोनों युवक घबरा गए।

लिहाज़ा शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से 126 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाज़ा टीम ने सरदार मोहम्मद उर्फ विक्की पुत्र जान मोहम्मद निवासी छियुणी डाकघर चरौड़ी तहसील चुराह, चंबा व रविंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र जगत राम निवासी पपलोही डाकघर मित्तियां नालागढ़ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने पुष्टि की है।