Loading...

एसआईयू ने सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी का इस तरह किया भंडाफोड़, 96 बैग भरे हुए और…

PRIYANKA THAKUR • 24 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर की एसआईयू टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी का भंडाफोड़ कर सरकारी सीमेंट के 96 बैग भरे हुए और सात खाली बरामद किए है। बता दे कि इस सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल निजी कार्य में किया जा रहा था। सीमेंट के सभी बैग को सीज कर लिया है, साथ ही मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। टीम को सूचना मिली कि कोलर में एक दुकान का निर्माण हो रहा है, जिसमें सरकारी सीमेेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एनएच-07 पर कोलर बस स्टैंड के समीप एक व्यक्ति अपनी जमीन पर दुकानों का निर्माण कर रहा था।

मौके पर सरकारी सीमेंट के 96 भरे हुए बैग का ढेर व सात बैग खाली बरामद हुए। सीमेंट बैग पर नोट फॉर सेल लिखा था। पूछताछ में निर्माणाधीन दुकान के मालिक ने बताया कि सरकारी सीमेंट विक्रमबाग से किसी ठेकेदार से खरीदा है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि सीमेंट के सभी बैग को सीज कर दिया गया है। माजरा थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।