Loading...

एसडीएम कसौली ने लिया फैसला, 23 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

PARUL • 21 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण जिला में जगह-जगह भूस्खलन हुए हैं जिससे कि सड़कों को काफी नुक्सान हुआ है और कई सड़कें बुरी तरह से टूट गई हैं तो कई सड़कें तो खत्म ही हो गई हैं। इन्हीं सब हादसों को ध्यान में रखकर एसडीएम कसौली ने फैसला लिया है कि 21 से 23 अगस्त तक सभी स्कूलों को बंद रखा जाए।

एसडीएम ने यह फैसला प्रदेशभर में हो रहे भूस्खलन और बाढ़ जो देखते हुए लिया है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण यह क्षेत्र काफी खतरनाक हो गया है। आईएमडी शिमला से मिली जानकारी के अनुसार खराब मौसम की चेतावनी का भी दी गई है।

वहीं हिमाचल छात्र व अभिभावक मंच ने भारी बारिश और आपदाओं को ध्यान में रखकर सरकार से मांग की है कि प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को आगामी कुछ दिनों तक बन्द रखा जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। लेकिन उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाया जाए ताकि उनकी पढ़ाई का कोई नुकसान न हो।