Loading...

एसडीएम सदर ने तीन परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Ankita 2 Mar 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने शनिवार को हिमाचल स्कूल बोर्ड के तहत तीन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर और कंदरौर सहित ढोला वैली इंटरनेशनल स्कूल शामिल है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर सहित तीन अन्य वरिष्ठ अध्यापक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नकल जैसी कुरीति को रोकने बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन के लिए उड़न दस्ते हर स्कूल में निरीक्षण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि परीक्षा केन्द्रों के बाहर शान्तिपूर्ण वातावरण बना रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना या उसके होने की संभावना की सूचना मिलती है तो प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।