Loading...

एसपीयू ने जारी की स्नातक व एमएड परीक्षा की फाइनल डेटशीट, इस दिन से होंगी शुरू….

By PARUL Published: 7 May 2024, 10:20 AM | Updated: 7 May 2024, 10:20 AM 1 min read

HNN/मंडी

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी एसपीयू मंडी ने स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की वार्षिक व एमएड द्वितीय सेमेस्टर की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 14 मई से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट यूनिवर्सिटी ने वैबसाइट पर प्रदर्शित कर दी है।

जिन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के फार्म भरे हैं तथा जिनकी इंटरनल असेसमेंट (आईए) सभी संबंधित विषयों के शिक्षकों द्वारा भरी जा चुकी है, वे भी एसपीयू मंडी की वेबसाइट पर जाकर इन परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को पत्र द्वारा भी इंटरनल असेसमेंट भरने के लिए अनुरोध किया जा चुका है, क्योंकि एडमिट कार्ड इंटरनल असेसमेंट भरने करने के उपरांत ही एक्टीवेट हो पाएंगे।