Loading...

एसपी सीएम सिक्योरिटी को अलॉट हुए सरकारी आवास में लगी आग, लाखों का नुक्सान

Ankita • 17 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के बालूगंज थाना के अंतर्गत एडवांस स्टडी के पास एसपी सीएम सिक्योरिटी को अलॉट हुए सरकारी आवास में अचानक ही आग लग गई।

इस अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपए के नुक्सान होने का अनुमान है। हालांकि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, एडवांस स्टडी चौक के पास बुर्ज कॉटेज में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कॉटेज को अपनी चपेट में ले लिया।

जब स्थानीय लोगों ने कॉटेज से आग की लपटें उठती देखी तो उन्होंने तुरंत इस बाबत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

बता दें कि इस सरकारी आवास में रिनोवेशन का कार्य चल रहा था। एसपी सीएम सिक्युरिटी डॉक्टर शिव कुमार ने अभी यहां शिफ्ट नहीं किया था। हालांकि गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।