एसबीआई लाइफ सोलन ब्रांच ने निर्जला एकादशी पर लगाई छबील
HNN/ सोलन
प्रदेश में लगातार पढ़ रही भीषण गर्मी के चलते मंगलवार को कई स्थानों पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। सोलन नगर निगम ऑफिस के समीप एसबीआई लाइफ शाखा ने लोगों के लिए निर्जला एकादशी के अवसर मीठे पानी की छबील लगाई।
इस दौरान आने जाने वाले सैंकड़ो लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए छबील का आनंद लिया। एसबीआई लाइफ सोलन ब्रांच के वरिष्ठता शाखा प्रबंधन आशीष गुलेरिया ने बताया एसबीआई लाइफ सोलन ब्रांच समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य भी करता रहता है।
इसी कड़ी के मंगलवार को छबील लगाई गईं तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधित कार्य भी एसबीआई सोलन ब्रांच करती रहती है। इस अवसर पर सोलन एसबीआई लाइफ ब्रांच के सभी अधिकारी, कर्मचारी और लाइफ मित्रा भी उपस्थित रहे।