लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से वापस मंगाई कोरोना वैक्सीन, कंपनी पर दर्ज हुए कई मुकदमे

Ankita | 8 मई 2024 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ब्रिटिश फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से विकसित अपनी कोविड -19 वैक्सीन को दुनियाभर से वापस लेने की घोषणा की है। यह निर्णय वैक्सीन से जुड़े दुर्लभ दुष्प्रभावों को स्वीकार करने वाली रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद आया है।

भारत में भी कोविशील्ड को लेकर चिंता उठ रही है और इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। एस्ट्राजेनेका कंपनी कोविड वैक्सीन को लेकर कई मुकदमों का सामना कर रही है। आरोप है कि कोविड वैक्सीन लगने के बाद कई लोगों की जान गई है।

जैमी स्कॉट नामक एक व्यक्ति ने एस्ट्राजेनेका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्कॉट का आरोप है कि वैक्सीन लेने के बाद उसके शरीर में खून के थक्के जमने की समस्या हुई और दिमाग में भी ब्लीडिंग हुई। इससे उसके मस्तिष्क को नुकसान हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ऐसे ही कंपनी के खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। कुछ मामलों में कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट सामने आए हैं और इसकी वजह से कुछ लोगों में थ्रंबोसिस थ्रंबोसाइटोपीनिया सिंड्रोम बीमारी के लक्षण देखे गए हैं, जिसमें लोगों में खून के थक्के जमने लग जाते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]