ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ किया मतदाता ने मतदान
45 मिनट तक खड़े रहे मंत्री महोदय फिर डाला वोट
HNN/नाहन
लोकसभा के अंतिम चरण में चल रहे मतदान के चलते प्रदेश में आज मतदाताओं ने भीषण गर्मी के बावजूद बढ़ चढ़कर भाग लिया। दिन की तपिश से बचने को लेकर सुबह 7:00 के बाद मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारे भी लगनी शुरू हो गई थी। बावजूद इसके अपने मत के प्रति लोगों का रुझान बढ़-चढ़कर ही देखने को मिला।

मामला हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का है जहां एक मतदाता के द्वारा अस्वस्थ होने के बावजूद ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी मतदान केंद्र में स्थानीय निवासी विमला शर्मा की तबीयत काफी खराब थी।

उनकी बिगड़ी तबीयत के चलते चिकित्सकों के द्वारा उन्हें कृत्रिम ऑक्सीजन दी गई थी। अपने मत के प्रति उनके उत्साह की पराकाष्ठा ऐसी थी कि विमला शर्मा ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही मतदान केंद्र में पहुंच गए। मेरा वोट मेरी ड्यूटी कर्तव्य का पालन करते हुए वह भले ही मुंह से कुछ ना बोले हो मगर उनके जज्बे को देखकर अन्य मतदाताओं में भी भारी उत्साह था।
वहीं क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले मंत्री महोदय करीब 45 मिनट खड़े होकर अपने लाइन में लग रहे।चिलचिलाती धूप में भी मंत्री महोदय आम जनता के साथ कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उधर नाहन शिमला पार्लियामेंट्री क्षेत्र के सेन की सेर पोलिंग बूथ पर सुबह 7:00 बजे के बाद से लेकर करीब 11:00 बजे तक लंबी-लंबी कतारे लगी रही। पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने अपनी पत्नी व परिवार सहित एसएफडीए हाल के समीप प्राइमरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
डॉ राजीव बिंदल व उनके परिवार के सदस्यों ने सुबह 7:30 के आसपास अपने मत का प्रयोग किया। वही शिमला पार्लियामेंट्री क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने अपनी पत्नी रजनी कश्यप व बेटे विपुल कश्यप के साथ 8:25 बजे के आसपास अपने पैतृक निवास स्थित गागल शिकोर मतदान केंद्र से अपने मत का प्रयोग किया। वहीं नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने अपनी व्यस्तता को लेकर अकेले ही सुबह 8:00 बजे जेबीटी स्कूल नजदीक अपने पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला।

इस दौरान उनके साथ उनके परिवार के सदस्यों की जगह उनके समर्थक मौजूद रहे। उदयपुर में मंत्री रहे व मौजूदा विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी के द्वारा अपने प्रत्याशी के प्रति सबसे ज्यादा टेंशन है। सुखराम चौधरी 7:00 बजे से पहले ही सुबह फील्ड में निकल चुके थे। उन्होंने अपने पूरूवाला-काशीपुर पोलिंग बूथ पर दोपहर 12:00 बजे के आस-पास मतदान किया है। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में अपने मत के प्रति काफी उत्साह है।

उन्होंने कहा कि देश में रामराज हो इसीलिए देश का हर नागरिक महापर्व में अपने कीमती वोट की आहुतियां डाल रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश में निश्चित ही मोदी की सरकार बनेगी और शिमला पार्लियामेंट्री सीट सहित प्रदेश की चारों सीटों भाजपा की झोली में होगी। वही श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार और शिलाई के विधायक एवं मंत्री हर्षवर्धन चौहान दोनों से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।