Loading...

ऑनलाइन ट्रेडिंग से पैसे कमाने का लालच महिला को पड़ा महंगा, गंवाए इतने लाख…..

PARUL • 6 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले गगल में एक महिला इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन माध्यम से पैसे कमाने के लालच में छह लाख रुपए गंवा बैठी है। महिला ने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से पैसे कमाने का ऑफर आया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

इस दौरान वह करीब 13-14 अलग-अलग किस्तों में शातिरों के हाथों 6,04,393 रुपए लुटा बैठी। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी साइबर क्राइम धर्मशाला प्रवीण धीमान ने की है।

उन्होंने बताया कि मामला मेंआगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। साथ ही ऐसे किसी भी अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजे गए लिंक को न खोलें।