लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने सेना को दी बधाई, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिमला

सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर विशेष बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के बाद मंगलवार को शिमला में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। उन्होंने सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ देश की शक्ति को पुनः प्रमाणित किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन, खाद्यान्न आपूर्ति, संचार, विद्युत और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आपात स्थितियों के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।

सुरक्षा बलों के लिए विशेष निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलिस और सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए और कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

आपदा प्रबंधन की समीक्षा
बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग को आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहने को कहा गया। उन्होंने कहा कि हर जिले में आपातकालीन केंद्रों की स्थापना की जाए और पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

संचार और परिवहन व्यवस्था पर जोर
मुख्यमंत्री ने संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि सभी जिलों में वैकल्पिक संचार साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परिवहन विभाग को संवेदनशील इलाकों में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]