Loading...

ऑल इंडिया मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में हिमाचल बना हॉकी विजेता, जीते इतने पदक….

By Ankita Published: 5 Feb 2023, 8:06 PM | Updated: 5 Feb 2023, 8:06 PM 1 min read

HNN/ सोलन

हैदराबाद में चल रही ऑल इंडिया मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में हिमाचल ने राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल की है। बता दें विभिन्न खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 40 पदक जीते हैं। जिसमें 16 स्वर्ण 12 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल है। बता दे यह प्रतियोगिता 4 दिन तक चली थी। जिसमे हिमाचल की महिला विंग की टीम ने पहले दिन मार्च पास्ट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।

अब हिमाचल की महिला टीम ने हॉकी का खिताब अपने नाम किया है। प्रदेश मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, चीफ नैटर्न मनमोहन सिंह और टीम की मुखिया शीला कौशल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीला कौशल ने 65 से अधिक भार वर्ग में रजत, कमलेश ने 60 से अधिक भार वर्ग में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं।

अवतार कौर ने 65 से अधिक भार वर्ग में तीन स्वर्ण, शकुंतला मेहता ने 65 से अधिक भार वर्ग एक स्वर्ण और दो रजत पदक, सुकैना सूद ने 70 से अधिक भार वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत, संतोष ने 65 से अधिक भार वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य, कृष्णा वर्मा ने 50 से अधिक भार वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीते है।

सावित्री कश्यप ने 55 से अधिक भार वर्ग में तीन स्वर्ण, सरिता ठाकुर 45 से अधिक भार में एक स्वर्ण, एक कांस्य, पूजा हांडा ने 40 से अधिक भार वर्ग में एक कांस्य, वेद ज्योति चंदेल ने 30 से अधिक भार वर्ग में एक रजत और एक कांस्य, रीता ने 55 से अधिक भार वर्ग में एक रजत और दो कांस्य, किरण गुलेरिया ने 55 से अधिक भार में एक स्वर्ण, दो रजत और मोहन सिंह मेहता ने 70 से अधिक भार वर्ग में दो कांस्य पदक जीते।

प्रतियोगिता में शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो के अलावा 100, 200 और 400 मीटर की दौड़ के मुकाबले भी हुए थे।