Loading...

मुख्यमंत्री कर्मचारी हितेषी 3 फीसदी डीए बड़ी राहत- मायाराम

Ankita • 16 Apr 2023 • 1 Min Read

कर्मचारियों में खुशी की लहर कर्मचारी बोले हम सरकार के साथ

HNN/ शिमला

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश सरकार का पुरानी पेंशन बहाली के लिए एसओपी जारी करने और कर्मचारियों को 3 प्रतिशत का डीए देने के लिए हार्दिक आभार और अभिनंदन प्रकट किया है।

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जो सरकार बनी है। वह कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशी की खबर पुरानी पेंशन योजना को लागू करना लाई है जिससे हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

गौरतलब है कि 13 तारीख की कैबिनेट में हिमाचल में नई पेंशन व्यवस्था बंद करके पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से लागू करने का प्रस्ताव पारित हुआ है और अगले महीने से कर्मचारियों एवं सरकार के खाते से कटने वाला एनपीएस का शेयर भी बंद हो जाएगा, जोकि सरकारी पैसे और कर्मचारियों के पैसों की बहुत बड़ी लूट थी, अब इस लूट से कर्मचारियों को निजात मिलेगी पुरानी पेंशन लागू करने से सरकार को भी काफी लाभ होने वाला है क्योंकि 14 प्रतिशत के रूप में करोड़ों रुपए जो हर महीने सरकार को एनपीएस में जमा करवाना होता था।

अब उसकी बचत होगी इसके साथ ही वर्तमान में सरकार को पुरानी पेंशन देने के लिए ज्यादा भार नहीं पड़ेगा क्योंकि यह पेंशन योजना सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को देनी है और नई पेंशन योजना के तहत जितने भी कर्मचारी है वह 2030 के बाद सेवानिवृत्त होंगे इसके उल्टे सरकार को जीपीएफ के रूप में करोड़ों रुपए की राशि कर्मचारियों द्वारा जमा करवाई जाएगी जो सरकार कल्याणकारी योजनाओं में खर्च कर सकती है।

हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का तन मन धन से सहयोग करने का फैसला लिया है। इसके तहत बीआरसीसी संघ हिमाचल प्रदेश ने 13 तारीख को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में 2,01,000 रुपए का अंशदान जमा करवाया है। पूरे हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सरकार को कल्याणकारी योजनाओं के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।