Loading...

ओपीएस बहाली को लेकर राज्य सचिवालय के बाहर उमड़े कर्मचारी, डाली नाटी

PRIYANKA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित पहली बैठक आज सचिवालय में 12:30 बजे हुई, जो अभी तक चली हुई है। बैठक में कांग्रेस सरकार की पहली गारंटी यानी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को मंजूरी मिलने जा रही है। जिसको लेकर प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी राज्य सचिवालय के बाहर पहुंचे हैं और ओपीएस को मंजूरी मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इतना ही नही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। आज सुक्खू सरकार लोहड़ी के पर्व पर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम की सौगात देने जा रही है। वहीं कर्मचारी अपने साथ पारपंरिक वाद्ययंत्र बजाने वालों की टोली भी साथ लाए हैं। सचिवालय के बाहर कर्मचारी लोकगीतों पर नाटी डालकर जश्न मना रहे हैं। महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंची हैं जो नाटी करती नज़र आई।